पटना, फरवरी 1 -- पटना नगर निगम के पूर्व पार्षद कलीम इमाम बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ जदयू में शामिल हो गए। रविवार को जदयू प्रदेश कार्यालय में आयोजित समारोह में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। मौके पर विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक संजय गांधी, प्रदेश उपाध्यक्ष सह विधान पार्षद रवींद्र प्रसाद सिंह, प्रो. नवीन आर्य चंद्रवंशी, मुख्यालय प्रभारी अनिल कुमार, पटना महानगर अध्यक्ष आसिफ कलाम, राहुल खंडेलवाल, सुरेंद्र गोप उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.