मधुबनी, जुलाई 15 -- मधुबनी, निज संवाददाता। पूर्व पशुपालन मंत्री सह नगर निकाय के पूर्व चेयरमैन स्व. राजकुमार महासेठ की प्रतिमा शीघ्र ही निगम क्षेत्र में स्थापित किया जायेगा। इस संबंध में सशक्त समिति पहले ही निर्णय ले चुकी है। इनके साथ ही पूर्व चेयरमेन बलदेव पूर्वे की प्रतिमा की भी स्थापना होगी। पूर्व मंत्री स्व. राजकुमार महासेठ की सातवीं पुण्यतिथि के मौके पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए महापौर अरुण राय ने यह घोषणा की। सोमवार को उनके पुत्र नगर विधायक समीर कुमार महासेठ के आवासीय परिसर में श्रद्धापूर्वक पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता उदय जायसवाल ने की तथा संचालन नागेंद्र राउत ने किया। इस अवसर पर सभी दलों के सैकड़ों लोग उपस्थित हुए। सभी ने स्व. महासेठ के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्य अतिथि सांसद डा. फैयाज अहमद ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.