रांची, मई 15 -- खलारी, प्रतिनिधि। डकरा परियोजना कार्यालय में गुरुवार को नए परियोजना पदाधिकारी संजीव कुमार ने योगदान दिया। वहीं पूर्व परियोजना पदाधिकारी अनिल कुमार सिंह ने उन्हें कार्यभार सौंपा। इस अवसर नए परियोजना पदाधिकारी संजीव कुमार के स्वागत के साथ पूर्व परियोजना पदाधिकारी अनिल कुमार सिंह को भावभीनी विदाई दी गई। अनिल कुमार सिंह का स्वागत संजीव कुमार के द्वारा बुके देकर किया गया। मौके पर उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने अनिल कुमार के कार्यकाल और अनुभवों को साझा करते हुए उन्हें हमेशा याद रखने की बात कही। वहीं अनिल कुमार ने सभी कर्मचारियों को परियोजना के सफल संचालन में सहयोग देने के लिए सराहना करते हुए धन्यवाद दिया। इस मौके पर खान प्रबंधक अशोक कुमार, पिरीदास, प्रकाश गेहलोत, एमडी तनवीर, अरुण मीणा, उदय, प्रभाकर, तामसील अहमद, अतुल कटिहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.