देहरादून, अक्टूबर 6 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। ग्राम्य विकास विभाग के तहत संचालित ग्रामोत्थान परियोजना से जुड़े पूर्व कर्मचारी के खिलाफ विभागीय बाइक और लैपटॉप नहीं लौटाने के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ है। शिकायत पर डालनवाला कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर डालनवाला मनोज कुमार मैनवाल ने बताया कि जिला परियोजना प्रबंधक, परियोजना प्रबंधन इकाई डा. विनय गुणवंत ने तहरीर दी। बताया कि अमित गुसाईं निवासी ई ब्लॉक, सरस्वती विहार, अजबपुर खुर्द रायपुर विकासखंड में सहायक कृषि प्रसार और पशुधन का काम देखते थे। उन्हें 24 अप्रैल 2024 को एक बाइक और 27 अप्रैल 2024 को एक लैपटॉप दिया गया। अमित गुसाईं का तबादला रायपुर से विकासनगर होने पर सरकारी संपत्ति ब्लॉक कार्यालय या योजना के जिला कार्यालय में जमा करने के निर्देश दिए गए थे। गुसाईं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.