संवाददाता, अक्टूबर 15 -- उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के मूंढापांडे थाना क्षेत्र में सोमवार को गोली लगने से घायल हुई महिला नसरीन ने अपने पूर्व पति हबीब को फंसाने के लिए खुद को गोली मरवाई थी। मंगलवार को पुलिस ने महिला के वर्तमान पति अफजाल और उसके साथी इसरार को गिरफ्तार कर गोलीकांड का खुलासा किया है। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि इसकी साजिश रचने में महिला के साथ उसका वर्तमान पति और तीन अन्य लोग शामिल थे। गिरफ्तार किये गए दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। जबकि महिला का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है, उसे भी पुलिस ने कस्टडी में ले लिया है। वारदात में शामिल दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। सोमवार को पुलिस लाइन में एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह और सीओ हाईवे राजेश कुमार ने प्रेसवार्ता कर मूंढापांडे में सोमवार को हुए गोलीकांड का खुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.