हाजीपुर, जनवरी 9 -- पटेढ़ी बेलसर। सं.सू. पूर्व मुखिया रामजी की धर्मपत्नी एवं पूर्व पंचायत समिति सदय रही फूलमती देवी का 80 वर्ष के उम्र में बुधवार की रात निधन हो गया। वे मनोरा पंचायत से 2016 में पंचायत समिति पद पर चुनी गयी थीं। वहीं उनके पति रामजी राय मनोरा पंचायत के कई वर्षों तक मुखिया रहें। उनके पुत्र पप्पू राय ने बताया कि वे अपने कटारु फतेहपुर गांव स्थित घर पर अंतिम सांस ली। पूर्व पंचायत समिति सदस्य के निधन की खबर से मनोरा पंचायत में शोक की लहर दौड़ पड़ी। प्रमुख मुन्नी देवी,अन्नू देवी,मुखिया वीरेंद्र राय, नीतू देवी,पैक्स अध्यक्ष महेश राय,संजय कुमार राय आदि ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...