लखनऊ, फरवरी 15 -- लखनऊ, संवाददाता। विश्व कायस्थ संस्थान उत्तर प्रदेश इकाई की एक्जीक्यूटिव कमेटी की बैठक में रविवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश सुधीर कुमार सक्सेना को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। पूर्व मुख्य सचिव आलोक रंजन ने उनका नाम प्रस्तावित किया, जिसे सभी सदस्यों ने एकमत से स्वीकार किया। बैठक में भगवान चित्रगुप्त महाराज की मूर्ति स्थापना के लिए उपयुक्त स्थान चिह्नित किए जाने का निर्णय लिया गया। वहीं 21 मार्च को लखनऊ के एलएमए हॉल में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किए जाने पर एलान किया गया। इस अवसर पर नए अध्यक्ष पूर्व न्यायाधीश सुधीर सक्सेना ने कहा कि आजादी की लड़ाई से लेकर देश के विकास में कायस्थ समाज के महापुरुषों का योगदान सदैव अविस्मरणीय और गौरवपूर्ण रहा है। आज भी यह समाज राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए आगे बढ़ रहा ह...