मुरादाबाद, मई 6 -- मंडल स्तरीय जिला अस्पताल परिसर में सौ बेड के आईसीयू वार्ड का निर्माण पूर्व में प्रस्तावित जगह के बजाय किसी और जगह बनाए जाने का मुद्दा मंगलवार को जिलाधिकारी कार्यालय में उठाया गया। जिला पर्यावरण समिति के सदस्य विपिन गुप्ता के नेतृत्व में पर्यावरणविद कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने एडीएम प्रशासन से मिलकर इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग उठाई। प्रतिनिधिमंडल में शामिल लोगों का कहना था कि सौ बेड के आईसीयू वार्ड का निर्माण पूर्व में जिस जगह पर प्रस्तावित किया गया है उसकी जद में हर्बल पार्क आ रहा है, जहां बैठकर मरीज और तीमारदार सेहत भरी हवा लेते हैं। मांग उठाई कि आईसीयू के निर्माण से अस्पताल परिसर में बने हर्बल पार्क पर आंच नहीं आना सुनिश्चित किया जाए। विपिन गुप्ता ने बताया कि डीएम को संबोधित ज्ञापन देकर आईसीयू का निर्माण पुलिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.