लोहरदगा, जुलाई 8 -- लोहरदगा, प्रतिनिधि। लोहरदगा सदर थाना क्षेत्र के अरकोसा पत्थर खदान में बने तालाब से तीन दिनों से लापता पूर्व नक्सली का शव बरामद हुआ है। मृतकभक्सो हराटोली निवासी 28 वर्षीय संजय भगत की हत्या कर शव को पत्थर से बांध कर तालाब में फेंका गया है। जिसे ग्रामीणों ने सोमवार सुबह देखकर पुलिस को सूचना दी।संजय का संबंध पूर्व में प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीएलएफआई से होने की पुष्टि लोहरदगा पुलिस ने की है।लोहरदगा एसपी सादिक अनवर रिजवी ने कहा कि पुलिस तमाम पहलुओं की छानबीन कर रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है। मृतक संजय भगत नक्सल मामले में पूर्व में कई बार जेल भी जा चुका था। मृतक संजय भगत के परिजनों ने जमीन विवाद को लेकर हत्या होनी की आशंका जताई है। वह शुक्रवार से अपने घर से लापता था। जिसके बाद परिजनों द्वारा काफी खोजबी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.