नई दिल्ली, फरवरी 17 -- दिल्ली सरकार ने पूर्वी दिल्ली को 1075 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात दी है। इसके तहत यमुना पार के विकास को नई गति दी जाएगी। विकास परियोजनाओं में विशेषकर सड़कों के निर्माण पर फोकस किया जाएगा जिसके लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) लगभग 782 करोड़ रुपये की लागत से 236 सड़कों के सुदृढ़ीकरण और सुधार का कार्य शुरू करेगा। सरकार का कहना है कि इन सड़कों को सुधारने के बाद ट्रैफिक की समस्या खत्म होगी और लोगों को सुरक्षित आवागमन मिलेगा। इनके अलावा 21 करोड़ रुपये की लागत से पांच फुट ओवरब्रिज का निर्माण होगा जिससे पैदल चलने वालों को फायदा होगा। फुट ओवरब्रिज न होने के वजह से पैदल चलने वाले अपनी जान जोखिम में डालकर सड़क पार करते हैं। वहीं 272 करोड़ रुपये 10 नालों के पुनर्निमाण, 3 नालों का सुधार, 24 बाउंड्री वॉल निर्माण और 18 ...