सहारनपुर, जनवरी 5 -- पूर्व राज्यमंत्री एवं वरिष्ठ महिला नेत्री शगुफ्ता खान का सोमवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन की खबर से राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई। नकुड़ क्षेत्र में उन्होंने न सिर्फ राजनीति बल्कि समाजसेवा के क्षेत्र में भी अपनी विशिष्ट पहचान बनाई थी। शगुफ्ता खान सरोकार सामाजिक संस्था की अध्यक्ष रहीं। उन्होंने समय-समय पर क्षेत्र के गरीब और असहाय लोगों को कंबल वितरित किए और महिलाओं को सूट आदि उपलब्ध कराए। उन्होंने शगुफ्ता खान, उनके पति पूर्व पालिका चेयरमैन खालिद खान और पुत्र साहिल खान ने मिलकर क्षेत्र की सैकड़ों जरूरतमंद बेटियों के विवाह भी संपन्न कराए। उनके निधन पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, सामाजिक संगठनों और क्षेत्रवासियों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें एक संवेदनशील और जनसेवा को समर्पित ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.