अल्मोड़ा, दिसम्बर 19 -- पूर्व दर्जाधारी बिट्टू कर्नाटक के बयान पर पार्षद अनूप भारती ने आपत्ति जताई है। उन्होंने उनके बयान को सफाई कर्मियों का अपमान बताया है। कहना है कि कर्नाटक का 15 वर्षों में अल्मोड़ा को कूड़े का ढेर बना दिया जाना कहना मेहनतकश पर्यावरण मित्रों पर सीधा हमला है। यह बयान भाजपा की उस मानसिकता को दर्शाता है जो जमीनी स्तर पर काम करने वाले कर्मियों के सम्मान को कुचलने का काम करती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...