रांची, मई 6 -- रांची। बरियातू के चेशायर होम रोड स्थिति एक एकड़ जमीन की अवैध तरीके से खरीद-फरोख्त करने के मामले में मंगलवार को पीएमएलए कोर्ट में जेल में बंद रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन समेत अन्य आरोपियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेश किया गया। मामले में आरोप गठन के बाद ईडी को साक्ष्य प्रस्तुत करना है। मंगलवार को ईडी का गवाह नहीं पहुंचा। अदालत ने अगली सुनवाई की तारीख 20 मई निर्धारित की है। मामले में छवि रंजन, कारोबारी अमित कुमार अग्रवाल, सत्ता के दलाल प्रेम प्रकाश, कारोबारी विष्णु अग्रवाल, दिलीप घोष, भरत प्रसाद, इम्तियाज अहमद, अफसर अली, मो. सद्दाम और राजेश राय पर आरोप गठित किया गया है। मामले को लेकर ईडी ने 4 जुलाई 2023 को ईसीआईआर 5/2023 के तहत भरत प्रसाद एवं राजेश राय के खिलाफ केस दर्ज किया था। जांच के दरम्यान छवि रंजन समेत 8 आर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.