चतरा, मई 6 -- मयूरहंड, प्रतिनिधि। मयूरहंड के पूर्व डीलर संघ के प्रखंड अध्यक्ष कुम्हारी गांव निवासी सीता राम सिंह की माता सुदामा देवी का हृदय गति रुकने से निधन हो गया। वे 102 वर्ष की थी। उनका अंतिम संस्कार पैतृक गांव कुम्हारी के श्मशान घाट में 9 बजे सुबह किया गया। इस दौरान उनके अंतिम दर्शन के लिए कई लोग शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...