प्रयागराज, जनवरी 9 -- शासन के निर्देश पर प्रयागराज में भी बांग्लादेशी व रोहिंग्या की तलाश तेज हो गई है। पूर्व डीजी डॉ. सूर्यकुमार के नेतृत्व में लखनऊ और प्रयागराज पुलिस की टीम ने शुक्रवार को झुग्गी बस्तियों में सर्च अभियान चलाया। बस्तियों में रहने वाले लोगों के पहचान पत्रों की जांच की गई। हालांकि, पुलिस टीम को देख बस्तियों से कई संदिग्ध भाग निकले। पूर्व डीजी ने प्रयागराज में 15 हजार से अधिक संदिग्धों के छुपकर रहने की आशंका जताई है। प्रदेश सरकार ने घुसपैठियों की जांच के लिए पूर्व पुलिस महानिदेशक डॉ. सूर्यकुमार के नेतृत्व में टीम गठित की है। टीम प्रदेश के अलग-अलग जिलों में बांग्लादेशियों व रोहिंग्या की जांच कर रही है। इनपुट के आधार पर पूर्व डीजी के साथ टीम शुक्रवार की सुबह प्रयागराज पहुंची। स्थानीय पुलिस के साथ करेली के मुर्गा दरबार और धूमन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.