समस्तीपुर, मई 10 -- हसनपुर, निज संवाददाता। दार्शनिक स्थल माता सती स्थान शासन में पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे माथा टेकने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने माता मंदिर में पूजा अर्चना भी की। उनके आने की खबर सुनते ही काफी संख्या में ग्रामीण मंदिर परिसर में पहुंच गये। उन्होंने कहा कि सती स्थान मनोकामना मंदिर है। यहां श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहती है। लोग अच्छे मन से जो कामना करते हैं, उसकी प्राप्ति होती है। यह दार्शनिक स्थल है, मंदिर में शान्ति मिलती है। स्थानीय लोगों से उन्होंने मंदिर व इसकी महत्ता की जानकारी ली। बताया जाता है कि हसनपुर प्रखंड के रामपुर, शासन से सटे बेगूसराय के मूसेपुर गांव में 30 अप्रैल से महाविष्णु यज्ञ हो रहा है। इसमें पूर्व डीजीपी व कथावाचक गुप्तेश्वर पांडे प्रवचन देते हैं। ज्ञात हो कि लगभग पांच सौ वर्ष पुराने सती स्थान श...