सहरसा, जनवरी 7 -- सहरसा, नगर संवाददाता। सहरसा पुलिस ने बीते करीब डेढ़ साल से गायब पूर्व डीएफओ की सकुशल बरामदगी के लिए सहयोग मांगा है। सेवानिवृत्त डीएफओ महेश्वर पाठक(65) पिछले साल 31 मई 2024 से गायब है। वे शहर के कृष्णानगर स्थित आवास से पटना जाने के लिए सुबह साढ़े छह बजे निकले थे। उन्हें राज्यरानी एक्सप्रेस से पटना जाना था। सेवानिवृत्त अधिकारी पटना जाने के लिए सहरसा स्थित अपने भतीजे के घर से तो निकले लेकिन पटना स्थित अपने घर नहीं पहुंचे। पटना नहीं पहुंचने का पता चलने पर सेवानिवृत्त डीएफओ के भतीजे कृष्णानगर निवासी सुमित कुमार पाठक ने 6 जुलाई को सदर थाना में आवेदन देकर इसकी जानकारी दी। जब गायब पुर्व अधिकारी का कोई पता नहीं चला तब यह मामला 17 अगस्त को सदर थाना में भतीजे के आवेदन पर दर्ज किया हुआ। लेकिन 19 महीने बाद भी गायब अधिकारी का कोई पता ...