बोकारो, फरवरी 3 -- चास प्रतिनिधि। चास निगम चुनाव में निगम के पूर्व डिप्टी मेयर अविनाश कुमार मंगलवार को मेयर पद पर नामांकन दर्ज करेंगे। उक्त जानकारी सोमवार को प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए निगम के पूर्व डिप्टी मेयर अविनाश कुमार ने कही। उन्होंने कहा कि सभी वार्ड से मिले भारी समर्थन के बाद मेयर पद पर चुनाव लड़ने का निर्णय लिया गया। इस दौरान विभिन्न वार्ड से भारी संख्या में समर्थकों ने डिप्टी मेयर को मेयर पद पर प्रत्याशी घोषित करते हुए साथ देने का निर्णय लिया। अवसर पर अविनाश कुमार ने कहा कि चास नगर निगम क्षेत्र की विकास के मामले में अनेक बाधाओं के बावजूद उत्कृष्ट कार्य किया। महापौर और पदाधिकारियों के मनमर्जी के खिलाफ अनेकों बार क्षेत्रीय विकास की मांग को लेकर आंदोलन व विरोध प्रदर्शन किया। पिछले 6 वर्ष से नगर निगम प्रशासन की नेतृत्व में है।...