लोहरदगा, जनवरी 15 -- लोहरदगा, संवाददाता।धार्मिक आस्था, सामाजिक समरसता की महान विरासत को सजीव रूप प्रदान करते हुए पूर्व डिप्टी चेयरमैन बलराम साहू ने बाबा दुखन शाह के सालाना उर्स पर पारंपरिक गाजे-बाजे के साथ अपने निवास स्थान से सैकड़ों समर्थकों के साथ मजार शरीफ में चादरपोशी की। उन्होंने जिले की उन्नति, सामाजिक सौहार्द,आपसी भाईचारे तथा अमन-चैन के लिए दुआ मांगी। यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि गंगा-जमुनी तहज़ीब और सांप्रदायिक सौहार्द का सशक्त संदेश भी देता नजर आया। पूर्व डिप्टी चेयरमैन बलराम साहू ने इस अवसर पर कहा कि बाबा की दरगाह सदैव सभी धर्मों और समुदायों के लोगों के लिए आस्था का केंद्र रही है। सूफी संतों की परंपरा हमें नफ़रत छोड़कर मोहब्बत अपनाने, भेदभाव मिटाकर एकता की राह पर चलने की प्रेरणा देती है। इस मौके पर लोहरदगा ...