आगरा, जनवरी 1 -- पूर्व जीएसटी कमिश्नर कुमोद माथुर की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। एपी ज्वेलर्स से ठगी के आरोप में हरीपर्वत पुलिस ने उनके बेटे अभिषेक माथुर को जेल भेजा था। पिता-पुत्र के खिलाफ धोखाधड़ी का एक और मुकदमा दर्ज हुआ है। इसमें 19.65 लाख की ठगी का आरोप है। पुलिस ने मुकदमे के बाद साक्ष्य संकलन शुरू कर दिया है। पीड़ित व्यापारी ने मुकदमा लिखाने के लिए अपर पुलिस आयुक्त से शिकायत की थी। ताज रोड निवासी रमित जसौरिया ने मुकदमा लिखाया है। इसमें एलोरा एंक्लेव, दयालबाग निवासी कुमोद माथुर और उनके बेटे अभिषेक माथुर को आरोपित बनाया है। पीड़ित का आरोप है कि वर्ष 2022 से अभिषेक ने कारोबार के लिए उनसे 19.53 लाख रुपये उधार लिए थे। आरोपित ने नया काम शुरू किया था। उसी के लिए रुपयों की जरूरत बताई थी। उन्होंने अपनी पत्नी के खाते से भी रकम द...