गौरीगंज, अगस्त 31 -- अमेठी। संयुक्त निदेशक समाज कल्याण उत्तर प्रदेश सुनील कुमार विसेन द्वारा अमेठी जिले के पूर्व जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश कुमार शर्मा पर वित्तीय अनियमितता के आरोपों की जांच के आदेश दिए गए हैं। उप निदेशक समाज कल्याण अयोध्या मंडल को भेजे पत्र में संयुक्त निदेशक ने कहा है कि जामो ब्लाक के मूंघी पोस्ट सूखी बाजगढ़ निवासी गंगाराम द्वारा 7 जुलाई को शिकायती पत्र देकर वित्तीय वर्ष 2017-18 तथा 2022-23 में राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना में हुई वित्तीय अनियमितता के मामले में तत्कालीन जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश कुमार शर्मा के विरुद्ध जांच कराए जाने का अनुरोध किया गया है। मामले में उप निदेशक को शिकायत में उल्लिखित तथ्यों की जांच कर एक सप्ताह के अंदर जांच आख्या संस्तुति सहित उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्त...