पूर्णिया, जनवरी 23 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया पूर्व के सीओ के संजीव कुमार के साथ बदसलूकी मामले में पूर्व जिला परिषद सदस्य पीसी राय समेत आठ लोगों के विरूद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। केहाट थाना में सीओ के आवेदन पर दर्ज की गई एफआईआर में 25-30 अज्ञातों पर भी आरोप लगाए गए हैं। जिन लोगों के खिलाफ नामजद एफआई आर दर्ज कराई गई है, उनमें पूर्व जिप सदस्य समेत उनके परिवार के तीन सदस्यों, दुर्गेश कुमार उर्फ पुष्पम, दुलारी देवी, रिशु कुमार, टुनटुन साह एवं मैनेजर के नाम शामिल हैं। सीओ ने इनपर बदसलूकी करने एवं सरकारी काम में बाधा उत्पन्न करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि आरापियों ने जब कॉलेज प्रशासन को बाउण्ड्री वॉल निर्माण कराने में बाधा उत्पन्न की तो कॉलेज प्रशासन ने प्रशासन से मदद मांगी थी। जिसके बाद सीओ बाउण्ड्री निर्माण कराने ...