सुल्तानपुर, दिसम्बर 11 -- दोस्तपुर, संवाददाता। सहिनवां गांव निवासी पूर्व बीडीसी, जिला पंचायत सदस्य व वर्तमान में भाजपा मंडल अध्यक्ष शोभनाथ यादव ने भूमि विवाद को लेकर जान से मारने की धमकी मिलने की शिकायत दोस्तपुर थाने में दी है। उन्होंने आरोप लगाया है कि उनके खतौनी की भूमि का कुछ हिस्सा गांव के ही दीपक पुत्र स्व. बेचूराम गौतम ने ज़बरन कब्जा कर लिया है। मामला बढ़ने पर उन्होंने राजस्व कर्मियों से नाप-जोख कराकर निशानदेही भी कराई थी। इसी रंजिश में दीपक ने उनके भाई हरिनाथ के मोबाइल पर फोन कर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। आरोप यह भी है कि इन दिनों दीपक खुलेआम पूरे परिवार को गोली मारने और मुक़दमे में फंसाने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...