गंगापार, मार्च 8 -- क्षेत्र के पूर्व जिला पंचायत सदस्य जमील खान की माता रहमतुन्निशा पत्नी स्व. शरीफ खान उर्फ मून्नू मियां का शुक्रवार देर रात एक निजी अस्पताल में इंतकाल हो गया। उनके निधन की खबर से नगर व ग्रामीण क्षेत्र में शोक है। शनिवार को उनके पैतृक निवास कंचनपुर, थाना बारा में नमाजे जनाजा अदा कर सुपुर्द-ए-खाक किया गया। जनाजे में क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि व ग्रामीण शामिल हुए। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार वे काफी समय से अस्वस्थ थीं व उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन पर क्षेत्रवासियों ने गहरी संवेदना व्यक्त की एवं परिवार को इस कठिन घड़ी में हौसला रखने की प्रार्थना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.