छपरा, जनवरी 21 -- छपरा, एक संवाददाता। जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ विशाल सिंह ने सीएम नीतीश कुमार से ग्रामीणों की मांग पर छपरा से सिताबदियारा की दूरी कम करने के लिए घोषित पीपा पुल का निर्माण कराने की मांग की है। ज्ञापन में बताया है कि पुल निर्माण से सिताबदियारा रिविलगंज के लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। छपरा से सिताब दियारा की दूरी 45 किलोमीटर है और पुल निर्माण के बाद 15 किलोमीटर दूरी हो जायेगी। इससे समय का काफी बचत होगा। साढ़ा पंचायत के अंतर्गत प्रभुनाथ नगर टांरी जिसकी आबादी 10 हजार है नाला का सही से निकासी नहीं होने के कारण बरसात के दिनों में पूरा इलाका बाढ़ की तरह समस्यायों से जूझते है। काशी बाजार वार्ड 10 में मध्यविद्यालय भगवान बाजार के अधिकांश कमरा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त है। बच्चों को पठन पाठन की समस्या बनी है। प्रचार्य द्वारा विभाग में ...