बदायूं, अप्रैल 10 -- पूर्व जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह ने आभार सम्मेलन आयोजित किया। जिसमें ओमकार सिंह ने पदाधिकारियों से कहा कि आप लोगों ने जिस शिद्दत के साथ कांग्रेस संगठन में काम किया है मैं जीवन पर्यंत आप लोगों का ऋणी रहूंगा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जितेंद्र कश्यप एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य जिला पंचायत सदस्य रजनी सिंह बागी ने एक गोपनीय बदायूं की स्थिति का प्रस्ताव हाईकमान को भेजने के लिए प्रस्तावित किया। राजवीर सिंह यादव, विनोद यादव ,बाबू मियां ,लाल मियां, वीरेश मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...