चतरा, जनवरी 5 -- इटखोरी प्रतिनिधि इटखोरी प्रखण्ड की पूर्व व भाजपा जिला उपाध्यक्ष ऋषिबाला सिंह ने चतरा सांसद कालीचरण सिंह के आवास पर पहुँचकर शिष्टाचार भेंट कर नववर्ष की शुभकामनाएं दी । इस दौरान पूर्व जिला उपाध्यक्ष ने सांसद को शॉल ओढ़ाकर व माँ भद्रकाली की तस्वीर भेंट किया। इस मौके पर उनके साथ समाजसेवी देवकुमार बाबू, वरिष्ठ नेता बसंत नारायण सिंह, सुनील कुमार सिंह, बीरेंद्र सिंह, योगेंद्र सिंह, टुन्नी सिंह, सांसद प्रतिनिधि नगीन सिंह समेत अन्य उपस्थित थे। *-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...