बिजनौर, फरवरी 22 -- बहुजन समाज पार्टी की जिला इकाई ने अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में भाईचारा मुस्लिम समाज मंडल संयोजक आदिल चौधरी व पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। बसपा जिलाध्यक्ष डीपी सिंह रवि ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में बताया है कि भाईचारा मुस्लिम समाज मंडल संयोजक आदिल चौधरी व पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार को पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने और संगठनात्मक अनुशासन का पालन न करने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निष्कासित किया गया है। पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह नगीना से बसपा सांसद रहे गिरीशचंद के करीबी माने जाते है। उन्हें पूर्व में भी पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था। कुछ माह पहले ही उन्हें दोबारा पार्टी में शामिल किया गया था। जिलाध्यक्ष का कहना है कि...