औरंगाबाद, जनवरी 11 -- गोह थाना क्षेत्र के दरधा गांव निवासी और पूर्व जिला परिषद सदस्या उर्मिला देवी का निधन हो गया। वे करीब 85 वर्ष की थीं और कुछ दिनों से बीमार थीं। परिजनों के अनुसार उनका इलाज पटना के एक अस्पताल में चल रहा था, जहां रविवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। निधन की सूचना मिलते ही गोह प्रखंड में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों ने बताया कि उर्मिला देवी ने वर्ष 2006 से 2016 तक क्षेत्र संख्या 06 से जिला परिषद का प्रतिनिधित्व किया था। उनके निधन पर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष संजय सिंह, राजद प्रखंड अध्यक्ष ललन चौरसिया, नंदलाल यादव, सीपीआई अंचल मंत्री सुरेश यादव, पैक्स अध्यक्ष बबलू सिंह, कुंदन सिंह, भाजपा गोह मंडल अध्यक्ष उमेश पासवान, उपहारा मंडल अध्यक्ष राजीव कुमार विद्यार्थी, अमरेंद्र कुमार सिंह, जेपी सेनानी अरविंद पांडेय, बलि सिंह सहित कई स...