जमशेदपुर, अप्रैल 18 -- जमशेदपुर। जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने टैंकरों के माध्यम से जुस्को से 90 रुपये प्रति किलोलीटर की दर से पानी खरीदकर गैर-कंपनी इलाकों में जरूरतमंदों निःशुल्क शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया। उन्होंने बताया कि गर्मी के तीन महीनों के दौरान, जिला प्रशासन एवं टीएसयूआईएसएल (जुस्को) द्वारा जलसेवा के लिए निःशुल्क पेयजल उपलब्ध कराते हैं। जलसेवा की शुरुआत कीताडीह, दादी बागान और बागबेड़ा नया बस्ती से की गयी है। शनिवार से आगामी तीन महीनों तक उनके चार टैंकर से मोहल्लों में जलापूर्ति करेंगे, जबकि पांचवां टैंकर सामाजिक कार्यों जैसे शादी-विवाह आदि में सेवा के लिए आरक्षित रहेगा। राजकुमार सिंह ने कहा कि यह सेवा पूरी तरह निःशुल्क, मानवीय और सामाजिक भावना से प्रेरित है, और इसका उद्देश्य भीषण गर्मी में पीने के पानी की किल्लत झ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.