झांसी, फरवरी 14 -- पूर्व जिपं सदस्य के बेटे की गोली मारकर हत्या खेत पर काम करते वक्त छिपकर वारदात को अंजाम दे हत्यारे फरार दहल उठा कस्बा, पुलिस जांच में जुटी, 10 मार्च को होनी थी शादी झांसी, संवाददाता रक्सा थाना क्षेत्र में सनसनीखेज मामला सामने आया है। शनिवार देर शाम गांव नयाकुआं में खेत पर काम करते वक्त पूर्व जिला पंचायत सदस्य के 23 वर्षीय बेटे की अज्ञात हमलावरों ने रंजिशन गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम दे हत्यारे फरार हो गए। वहीं फायरिंग से पूरा इलाका दहल उठा। पुलिस ने तीन को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। कस्बा रक्सा के गांव नयाकुआं निवासी महेश प्रसाद राजपूत पूर्व जिला पंचायत सदस्य हैं। उनका 23 वर्षीय बेटा अंशुल राजपूत खेती-बाड़ी में हाथ बंटाता था। कुछ पुराना किसी से विवाद चल रहा था। इसको लेकर शुक्रवार भी कुछ बातचीत हुई थ...