बांदा, मई 2 -- बांदा। संवाददाता पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष महेंद्र सिंह वर्मा ने एक बार फिर से बसपा छोड़कर समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है। उनके साथ समर्थक पूर्व जिपं सदस्य कमलेश श्रीवास, बसपा नेता राज वर्मा ने भी सपा की सदस्यता ली। महेंद्र सिंह वर्मा पहले भी सपा में रह चुके हैं। बसपा के साथ भाजपा और कांग्रेस का भी झंडा बुलंद कर चुके हैं। वर्ष 2013 में सपा के टिकट पर ही जिपं अध्यक्ष बने थे। इससे पहले वर्ष 2012 में कांग्रेस के टिकट पर नरैनी सुरक्षित विधानसभा सीट से अपनी किस्मत आजमाई थी। पर हार का मुंह देखना पड़ा था। पार्टी की सदस्यता लेने पर जिला अध्यक्ष मधुसूदन कुशवाहा आदि ने बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.