नई दिल्ली, जनवरी 21 -- जापान की एक अदालत ने पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के हत्यारे को उम्रकैद की सजा सुनाई है। देश के स्थानीय समाचार चैनल NHK के मुताबिक बुधवार को अदालत ने यह सुनाया है। इससे पहले 45 साल वर्षीय आरोपी तेत्सुया यामागामी ने जुलाई 2022 में आबे की हत्या करने की बात कबूल की थी। शिंजो आबे तब पश्चिमी जापान के नारा शहर में चुनाव प्रचार के दौरान भाषण दे रहे थे। तभी अचानक उन पर गोली चला दी गई । इस घटना ने ना सिर्फ जापान बल्कि पूरी दुनिया को हिला कर रख दिया था। यामागामी ने अक्टूबर में शुरू हुए ट्रायल में हत्या का जुर्म कबूल किया था। नारा जिला अदालत ने उसे दोषी मानते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई। बचाव पक्ष ने सजा को 20 साल तक सीमित रखने की अपील की थी, जिसे अदालत ने ठुकरा दिया।चर्च के प्रति नफरत बताई वजह इस केस के दौरान जापान की सत्तारूढ़ ...