नई दिल्ली, फरवरी 5 -- सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को अपने पूर्व न्यायाधीश सुधांशु धूलिया की अध्यक्षता वाली उच्च-स्तरीय समिति को छत्तीसगढ़ राज्य बार काउंसिल चुनाव में गड़बबड़ी और अनियमितताओं के आरोपों की जांच करने का निर्देश दिया। लगभग 11 साल के अंतराल के बाद आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य बार काउंसिल चुनाव 2025 के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इस चुनाव के लिए मतदान 30 सितंबर, 2025 को हुआ। वरिष्ठ अधिवक्ता और बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) के अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा ने मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की पीठ को बताया कि बीसीआई ने हाईकोर्ट से सुप्रीम कोर्ट में याचिका स्थानांरित कराने के लिए अर्जी दायर की है। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद राज्य हाईकोर्ट ने हस्तक्षेप किया। दरअसल, हाइकोर्ट ने बीसीआई अध्यक्ष मिश्रा द्वारा छत्तीसगढ़ राज...