नोएडा, दिसम्बर 22 -- नोएडा। एमिटी विश्वविद्यालय के कैंपस में सोमवार को पूर्व छात्र पुनर्मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें एमिटी बिजनेस स्कूल के पीजीडीएम (बैच 2000) के 43 छात्रों ने रजत जयंती और एमिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इर्न्फोमेशन टेक्नोलॉजी के एमसीए (बैच 2006) के 20 छात्र शामिल हुए। इस दौरान पूर्व छात्रों ने नवप्रवेशित छात्रों के साथ अपने अनुभव साझा किए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...