अलीगढ़, दिसम्बर 9 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। वॉशिंगटन डीसी (अमेरिका) में रहने वाले एएमयू के वरिष्ठ और प्रतिष्ठित पूर्व छात्र डॉ. अब्दुल्ला ने सोमवार को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय का दौरा किया। कुलपति प्रो. नइमा खातून, सहकुलपति प्रो. मोहम्मद मोहसिन खान और रजिस्ट्रार प्रो. आसिम जफर से मुलाकात की। डॉ. अब्दुल्ला ने एएमयू की हाल की उपलब्धियों की सराहना की और विश्वविद्यालय की वैश्विक पहचान को मजबूत करने में हर संभव सहयोग देने का भरोसा जताया। "एएमयू ने मेरे जीवन, मूल्यों और सपनों को दिशा दी है और विश्वविद्यालय को वापस देना उनके लिए सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि दुनिया भर के पूर्व छात्र मार्गदर्शन, सहयोग और सार्थक पहलों के जरिए विश्वविद्यालय की शैक्षिक और सामाजिक पहचान को मजबूत करने के लिए तैयार हैं। डॉ. अब्दुल्ला ने कुलपति को सर सैयद डे मै...