बलिया, जनवरी 16 -- बांसडीह, हिन्दुस्तान संवाद। पूर्व चेयरमैन ब्रदीनाथ सिंह की पुण्यतिथि पर 19 जनवरी को सहतवार के बड़ा पोखरा मैदान में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन होगा, जिसके मुख्य अतिथि सपा के पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव होंगे। कार्यक्रम की तैयारी को लेकर शुक्रवार को सपा नेता व कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें विचार विमर्श के साथ कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई। संस्थान की ओर से समारोह स्थल पर प्रतिमा व मंच की रंगाई-पुताई, सफाई और बैरिकेडिंग आदि का कार्य तेजी से चल रहा है। समारोह के आयोजक संस्थान के संरक्षक व सपा नेता नीरज सिंह गुडडू ने कहा कि श्रद्धांजलि सभा में बांसडीह विधानसभा व जिले के हजारों लोगों के साथ नेता भी शामिल होगें। बताया कि समारोह स्थल पर दो मंच बनाये गये हैं, इसमें एक पर मुख्य समारोह होगा तथा दूसरे मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्...