बेगुसराय, जून 25 -- तेघड़ा, निज प्रतिनिधि। 72वां राज्य स्तरीय मोइनुल हक़ मेमोरियल फुटबॉल कप का टूर्नामेंट यमुना भगत स्टेडियम खेल गांव बरौनी में खेला गया। टूर्नामेंट में पूर्वी चंपराण ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए दो मैच जीत कर सेमीफाइनल में पहुंची। पहले मैच में पुर्वी चम्पारण ने जमालपुर रेल को तथा दूसरे मैच में पूर्व मध्य रेल हाजीपुर को हराया। दोनों टीमों को 2-0 से पराजित कर पूवी्र चंपारण की टीम ने अपने खेल से सबका मन जीत लिया। मौके पर पहुंचे दर्शकों ने खेल का आनंद लेते हुए टीम के खिलाड़ियों का उत्साहवर्द्धन किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.