हरदोई, दिसम्बर 18 -- हरदोई। जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में वर्ष 2017-18 के ऑडिट में सामने आए दुरुपयोग, अपव्यय और वित्तीय अनियमितताओं के मामलों में जिलाधिकारी अनुनय झा ने कड़ा रुख अपनाया है। जिला लेखा परीक्षा अधिकारी की रिपोर्ट और बार-बार नोटिस के बावजूद संतोषजनक जवाब न मिलने पर कई पूर्व ग्राम प्रधानों से लाखों रुपये की वसूली के आदेश जारी किए गए हैं। जिलाधिकारी अनुनय झा ने बताया भरावन, टोडरपुर, साण्डी, हरपालपुर और भरखनी विकास खंडों की ग्राम पंचायतों में तत्कालीन प्रधानों व सचिवों द्वारा वित्तीय अनियमितताएं पाई गई थीं। ऑडिट प्रस्तरों के अनुपालन के लिए संबंधितों को कई बार नोटिस और स्मरण पत्र भेजे गए, लेकिन निर्धारित समय में न तो जवाब दिया गया और न ही अभिलेख प्रस्तुत किए गए। इस स्थिति में उत्तर प्रदेश पंचायतराज अधिनियम के तहत कार्रवाई करत...