पटना, दिसम्बर 24 -- पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने बुधवार को उप मुख्यमंत्री सह गृहमंत्री सम्राट चौधरी से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की। चौधरी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि मुल्तान के सुल्तान नाम से प्रसिद्ध पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग का पटना स्थित सरकारी आवास पर पारंपरिक तरीके से हार्दिक स्वागत-अभिनंदन किया। वीरेंद्र सहवाग लाखों युवाओं के आदर्श रहे हैं। उनसे बिहार की बेहतरी, खेल जगत में विशेषकर क्रिकेट को लेकर राज्य में अवसर और संभावनाओं पर वृहद संवाद किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.