औरंगाबाद, फरवरी 17 -- गोह, संवाद सूत्र। गोह थाना पुलिस ने उपहारा थाने के तेयाप गांव में छापेमारी कर छत्रबली प्रसाद सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ठाकुर बीडी सिन्हा जनता महाविद्यालय, अकौना के पूर्व कैशियर पर कॉलेज के 48 लाख रुपए के गबन करने का आरोप है। थानाध्यक्ष सुदीश कुमार ने बताया कि गबन के मामले में वर्ष 2022 में कॉलेज के पूर्व प्राचार्य भोलानाथ सिंह ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से वह फरार था। 2019 से 2022 तक आरोपित कॉलेज को कैशियर की जिम्मेदारी दी गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.