कोटद्वार, नवम्बर 17 -- महावीर चक्र से सम्मानित व 1962 के भारत-चीन युद्ध के महानायक अमर शहीद राइफलमैन जसवंत सिंह रावत की पुण्यतिथि के अवसर पर सोमवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी के आवास पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जहां पूर्व कैबिनेट मंत्री व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री ने कहा कि अमर शहीद जसवंत सिंह रावत केवल एक नाम नहीं, बल्कि साहस, समर्पण और राष्ट्रभक्ति का ध्वज हैं। उनका जीवन-चरित्र आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा। हमें गर्व है कि उत्तराखंड की पवित्र धरती ने ऐसे योद्धा को जन्म दिया। कहा कि पौड़ी जनपद के बीरोंखाल ब्लॉक के ग्राम बड्यूण में जन्मे जसवंत सिंह मात्र 19 वर्ष की आयु में सेना में भर्ती हो गये थे। 1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान अरूणाचल प्...