सीवान, फरवरी 19 -- लखरांव के चंद्रेश्वर यादव व मजहरूल हक बस स्टैंड के संवेदक ने नगर परिषद के ईओ को आवेदन देकर अपनी परेशानी बताई है। उन्होंने बताया कि 2014 से 2026 तक छह बार 15-15 प्रतिशत सैरात की राशि बढ़ाई गई है, लेकिन वसूली दर आज तक नहीं बढ़ाई गई। करीब 15 साल पहले जो दर तय हुई थी, उसी दर पर आज भी वसूली करनी पड़ रही है। उन्होंने बताया कि वसूली के दौरान कई बार प्रशासनिक अधिकारी उनके कर्मियों को पकड़ लेते हैं, साथ ही वसूली को अवैध बता देते हैं। नगर परिषद को इसकी जानकारी देने के बाद भी ठोस कार्रवाई नहीं होती। संवेदक ने वसूली दर में बढ़ोतरी करने की मांग की, ताकि आगे इस तरह की परेशानी नहीं हो।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...