मधुबनी, फरवरी 4 -- हरलाखी। खिरहर थाना की पुलिस ने पूर्व के शराब मामले में एक अप्राथमिकी आरोपित को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान अरेर थाना क्षेत्र के नवकरही गांव निवासी प्रहलाद कुमार चौधरी के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक करीब ढ़ाई वर्ष पूर्व खिरहर पुलिस ने 60 बोतल शराब व बाइक के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार किया था। इस मामले में गिरफ्तार आरोपित की बाइक उपयोग किया गया था। पुलिस अनुसंधान में मामला स्पष्ट होने के बाद पुलिस ने बाइक मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष सुभम कुमार शर्मा ने बताया आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.