बगहा, फरवरी 10 -- बेतिया। लौरिया थाना क्षेत्र के सुगौली निवासी लक्ष्मण यादव ने अपने ही गांव के घनश्याम यादव, पंकज यादव, रावड़ी देवी, वंदना देवी के खिलाफ लौरिया थाना में एफआईआर दर्ज कराया है।दर्ज एफआईआर मे लक्ष्मण यादव ने बतायस कि तीन फरवरी को वह घर से लौरिया आ रहा था। पूर्व के विवाद को लेकर आरोपित रास्ते में रोक लिया और जान मारने की नीयत से मारपीट करने लगा।मारपीट मे आरोपितो ने पॉकेट से 25 हजार रुपये निकाल लिया।हल्ला सुन कर आसपास के लोग आकर जान बचाए।एफआईआर के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...