बिहारशरीफ, दिसम्बर 15 -- हिलसा। थाना क्षेत्र के कावा गांव में पूर्व के विवाद को लेकर पड़ोसियों के बीच मारपीट हो गयी। घटना में संतोष कुमार की पुत्री गुंजन कुमारी जख्मी हो गयी। उसे इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया। थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार ने बताया कि मामले की जांच चल रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...