बगहा, फरवरी 10 -- बेतिया। इनरवा थाना क्षेत्र के सेनवरिया गांव में पूर्व के विवाद को लेकर भूषण यादव को चाकू मार कर जख्मी कर दिया।घटना छह फरवरी की है। मामले में भूषण यादव ने अपने ही गांव के नीतीश कुमार के खिलाफ इनरवा थाना में एफआईआर दर्ज कराया है। दर्ज एफआईआर में भूषण यादव ने पुलिस से बताया है कि छह फरवरी की रात वह अपने गांव में आए बारात देखने जा रहा था। रास्ते में घात लगाए नीतीश कुमार जान मारने की नीयत से चाकू से हमला कर दिया। घटना में वह जख्मी होकर बेहोश हो गया। ग्रामीणों ने इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.