बेगुसराय, दिसम्बर 29 -- मंसूरचक, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के गोसपुर गांव में पूर्व की रंजिश में रविवार की रात करीब नौ बजे फायरिंग होने से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। घटना की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष गोविंद कुमार पाण्डेय घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया लेकिन अपराधी फरार हो गया। सीमावर्ती विभूतिपुर थाना क्षेत्र के कमराईन गांव निवासी राजू कुमार ने गांव के ही नवीन सिंह पर जान मारने की नीयत से गोलीबारी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने अपने आवेदन में कहा है कि मैं रविवार की रात मंसूरचक थाना क्षेत्र के गोसपुर गांव स्थित अपने चिमनी की तरफ से घर लौट रहा था कि चार चक्का पर सवार नवीन सिंह एकाएक फायरिंग करने लगा। लेकिन मैं किसी तरह जान बचाकर वहां से भागा। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी की जा...