बागपत, फरवरी 12 -- छपरौली। कस्बे में स्थित श्री विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में स्वर्गीय पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी अजित सिंह की जयंती मनाई गई। गुरुवार को चौधरी अजित सिंह की जयंती पर रालोद पार्टी के पदाधिकारीगण तथा क्षेत्र के किसानों ने यज्ञ करते हुए उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर बागपत सांसद डॉ राजकुमार सांगवान ने कहा कि एक ऐसे नेता थे जिन्होंने अपने पिता चौधरी चरण सिंह के नक्शेकदम पर चलते हुए राजनीति में प्रवेश किया और अपनी पहचान बनाई। उनके कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए जिन्होंने देश के विकास में योगदान दिया। इस अवसर पर रालोद जिलाध्यक्ष सुभाष प्रमुख, पूर्व विधायक बीरपाल राठी, कुलदीप उज्जवल, नागेन्द्र खोखर, सतेन्द्र खोखर, सतेन्द्र मलिक, सुधीर, अशोक खोखर, सोनू जैन आदि गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। नगर पालिका ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.