अल्मोड़ा, दिसम्बर 20 -- ब्लॉक सभागार में शनिवार को पूर्व केंद्रीय सशस्त्र बल कार्मिक संगठन की बैठक हुई। सदस्यों ने ओआरओपी, पुरानी पेंशन, सीएपीएफ कल्याण बोर्ड, सीजीएचएस, सीएलएमएस, एक्स सर्विस मैन दर्जा, शहीद का दर्जा देने की मांग की। नई कार्यकारिणी का गठन कर महेंद्र कुमार मनराल अध्यक्ष, महेश जोशी उपाध्यक्ष, धन गुसाईं सचिव, दौलत कड़ाकोटी कोषाध्यक्ष व यशवंत बंगारी संरक्षक चुने गए। यहां जिलाध्यक्ष टीडी शर्मा, मथुरा दत्त, एसआई गंगा राम गोला, गोविंद भाकुनी, कुंदन लाल, जिपं उपाध्यक्ष सुरेंद्र नेगी आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...